Friday , May 29 2026
Breaking News

लुधियाना में कूड़े के ढेर में धमाका, वहां पड़ी बोतल में प्रेशर भरने से हुई घटना, एक घायल

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिरोजपुर रोड स्थित न्यू कोर्ट काम्पेलक्स में कूड़े के ढेर में धमाका हुआ है। हादसे में एक सफाई कर्मी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी के पैर में कांच लगा है, जिसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और धमाका को लेकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक धमाका एक बोतल से हुआ जो कि कूड़े के ढेर के पास पड़ी थी। कहा जा रहा है कि कोर्ट के बाहर कूड़े के ढेर में आग लगने से इस पास पड़ी बोतल में प्रेशर भर गया था। जिस कारण ही बोतल तेज आवाज से साथ फट गई। बोतल में हुए धमाके से वहां मौजूद लोग डर गए। वहीं, सुरक्षा कर्मी के पैर पर धमाके के दौरान बोतल का कांच घुस गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ- घोटाले की रकम से खरीदी लग्जरी गाड़ियां:इनमें ₹4.30 करोड़ की मर्सिडीज जी-वैगन, रेंज रोवर, BYD सील शामिल, पुलिस ने जब्त कीं

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ नगर निगम में ₹200 करोड़ के स्मार्ट सिटी घोटाले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!