Wednesday , September 30 2026
Breaking News

‘सतलुज’ का विरोध करने वालों पर भड़के जसबीर जस्सी:बोले- यह खालड़ा से हुए धक्के से भी बड़ा धक्का, अब जिक्र भी नहीं करने दो

चंडीगढ़ , (PNL) : मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ के समर्थन में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह भाई घनैया जी की सोच से जुड़ा विषय है। जब कोई व्यक्ति इंसानियत की सेवा के लिए अपने परिवार और अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता के लिए जीवन समर्पित कर देता है, तो वह सच्चा हीरो होता है। खालड़ा साहब ऐसे ही एक हीरो थे।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सोचता था कि ऐसी फिल्में या बातें पंजाबियों को करने ही नहीं दी जातीं, लेकिन अब अगर उनके बारे में जिक्र भी नहीं करने देंगे तो यह बहुत बड़ा झटका होगा। यह खालड़ा साहब के साथ हुए अन्याय से भी बड़ा धक्का होगा। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि फिल्म क्यों हटी है, इस बारे में पता नही है।

अब 3 प्वाइंटों में पढ़िए जसबीर सिंह जस्सी ने क्या कहा:-

  • यह इंसानियत का विषय है: जस्सी ने कहा कि सतलुज फिल्म रिलीज हुई है, जिसका पहले नाम पंजाब 95 था। यह फिल्म जसवंत सिंह खालड़ा पर आधारित है। मीडिया से लगातार फोन आ रहे हैं। इससे पहले बनी फिल्मों को इतनी चर्चा नहीं मिली। मैं निर्देशक हन्नी को बधाई देता हूं। जो उन्होंने खालड़ा पर फिल्म बनाने की सोची। यह पंजाब के हित और इंसानियत का विषय है। साथ ही दिलजीत को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने फिल्म में भूमिका निभाई। जो सच बोलते हैं, उनके लिए सच को सामने लाना बहुत मुश्किल होता है।

  • पंजाब के खिलाफ बोलने वाले बोल रहे: जो लोग पहले पंजाब के खिलाफ बोलते थे, वे आज भी पंजाब के खिलाफ बोल रहे हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि यह ऐसा विषय है, जिसके खिलाफ नहीं बोला जा सकता। यह इंसानियत का मुद्दा है। यह भाई घनैया जी की सोच वाला विषय है। जसवंत सिंह खालड़ा उस दौर के हीरो थे। मैं सोच रहा था कि पहले ऐसी फिल्में या ऐसी बातें करने नहीं देते, लेकिन अब अगर उनके बारे में जिक्र भी नहीं करने देंगे तो यह बड़ा झटका है। यह तो खालड़ा साहब के साथ हुए अन्याय से भी बड़ा झटका होगा। जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनका नाम भी बाद में बताएंगे, नहीं तो चर्चा दूसरी दिशा में चली जाएगी।

  • सच को स्वीकार करना आसान नहीं होता है: फिल्म पर रोक क्यों लगी, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। कई बार लोग सच से डर जाते हैं। सच बोलना भी मुश्किल होता है और सच को स्वीकार करना भी आसान नहीं होता। पंजाब के लिए खड़े होने पर मैं हन्नी भाई का धन्यवाद करता हूं। इस समय मैं अमेरिका में हूं। जिस घर में गया, वहां आपकी फिल्म चल रही थी और उसी की चर्चा हो रही थी।

सच बोलते रहिए, इससे कुछ नहीं जाता

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और आपकी प्रोफाइल में जुड़ गई है। दिलजीत वीर और हन्नी भाई आप दोनों को बहुत-बहुत मुबारकबाद। सच बोलते रहिए, इससे कुछ नहीं जाता। हमें गुरु साहिब की यही शिक्षा मिली है कि सच के लिए हमेशा डटे रहना चाहिए। पंजाब के ऐसे हीरो, जो अनदेखे रह गए उन्हें जनता के सामने लाना चाहिए। जसवंत सिंह खालड़ा बहुत ही सरल व्यक्ति थे। फिल्म में भी उन्हें उसी सादगी के साथ दिखाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!