Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में ग्रेजुएशन डिग्री लेने गई महिला लापता:IGNOU खन्ना के लिए निकली, वापस नहीं लौटी, मोबाइल स्विच ऑफ; पति बोला- धक्के खा रहा हूं

 लुधियाना , (PNL) : पंजाब के लुधियाना से ग्रेजुएशन डिग्री लेने निकली एक महिला पूजा लापता हो गई। महिला घर से इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(IGNOU) रिजनल सेंटर खन्ना के लिए निकली और उसके बाद गायब हो गई पूजा के गायब होते ही उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। पूजा के पति रमेश कुमार ने बताया कि वो 29 जून को अपनी बीए की डिग्री लेने के लिए निकली थी। शाम को घर नहीं पहुंची तो उसे फोन किया। फोन करने पर पता लगा कि उसक मोबाइल भी स्विच ऑफ है। रमेश कुमार ने बताया कि वो पहले अपने स्तर पर ढूंढता रहा जब नहीं मिली तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पूजा के गुम होने के आठवें दिन एफआईआर दर्ज की है। रमेश को शक है कि उसकी पत्ली को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए छुपाकर रखा है।

लापता महिला पूजा की उम्र करीब 30 साल है और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 12 साल का बेटा और एक 9 साल की बेटी है। दोनों बच्चे पिछले 9 दिनों से अपनी मां के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूजा के पति रमेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 29 जून 2026 को पूजा यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपनी बीए की डिग्री लेने के लिए रीजनल सेंटर इग्नू खन्ना जा रही है। लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

पीड़ित पति रमेश कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है। पति-पत्नी के बीच भी कभी कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था, घर का माहौल बिल्कुल सामान्य था। रमेश ने कहा कि मैं पत्नी की तलाश में भटक रहा हूं। मैं खुद खन्ना इग्नू सेंटर भी होकर आया, लेकिन वहां पता चला कि पूजा वहां पहुंची ही नहीं थी। जब मैं शिकायत लेकर थाने गया, तो पुलिस वाले मुझे तुरंत कार्रवाई करने के बजाय चक्कर लगवाये। आखिरकार गुमशुदगी के आठ दिन बीत जाने के बाद अब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

रमेश कुमार का कहना है कि उनके आपस में अच्छे संबंध हैं। वो अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर थी। उसने शादी के काफी समय बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की और इसी साल उसकी ग्रेजुशन कंप्लीट हुई। उसे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ या गलत इरादे से उसे अपनी नाजायज हिरासत में कहीं छुपा कर रखा हुआ है।

पुलिस अब खंगाल रही कॉल डिटेल, रूट का पता नहीं

मामला दर्ज होने के बाद अब डाबा थाने की पुलिस हरकत में आई है। जांच अधिकारी अवतार सिंह का कहना है कि महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि लापता होने से पहले वह किसके संपर्क में थी। हालांकि, पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वारदात के दिन से ही मोबाइल पूरी तरह बंद है। अभी तक जांच एजेंसियां यह भी पता नहीं लगा पाई हैं कि लुधियाना से खन्ना के लिए निकली पूजा आखिर रास्ते में कहां तक पहुंची थी। पुलिस बस स्टैंड और मुख्य रास्तों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाल रही है ताकि महिला का कोई सुराग मिल सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!