Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सगाई समारोह में हवाई फायरिंग करने वाले आप के तीन वर्करों पर केस दर्ज, वायरल हुआ था वीडियो

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर जिले में आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये लोग गांव डिब्बवाला में आयोजित सगाई समारोह के दौरान पिस्तौल और बंदूक से हवाई फायरिंग कर रहे थे। शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम में हवाई फायरिंग करने पर जिला डिप्टी कमिश्नर ने रोक लगा रखी है। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने जांच करने के बाद मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक गांव डिब्बवाला में सात फरवरी को प्रभजीत सिंह की सगाई थी। इसी दौरान पलविंदर सिंह निवासी मोजगढ़, सारज सिंह व गुरसेवक सिंह निवासी डिब्बवाला अपने हथियारों से हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सियासी लोगों का कहना है कि इसमें विधायक नरेश कटारिया का पीए भी है। जिसका नाम सारज बताया जा रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्जकर किया है। पुलिस ने अभी किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा ने पुलिस तक पहुंचाया था वीडियो

जीरा विधानसभा हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने यह वीडियो एसएसपी सोमिया मिश्रा और जीरा के पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया था लेकिन इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद जीरा ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ में अपना एक वीडियो भी वायरल किया। इसमें जीरा डीजीपी से वीडियो में हवाई फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!