Friday , October 16 2026
Breaking News

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में गुरुवार को आरोपी को बरी कर दिया। कोर्ट में पुलिस का पक्ष कमजोर पड़ गया। पुलिस यह साबित नहीं कर सकी कि शराब से भरी कार आरोपी चला रहा था या शराब पर उसका कोई नियंत्रण था। पुलिस ने कार से शराब बरामद की थी, लेकिन आरोपी का कार और शराब से सीधा संबंध साबित नहीं कर पाई। सुनवाई के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने माना कि शराब किसी व्यक्ति के सीधे कब्जे से नहीं, बल्कि लावारिस कार से बरामद हुई थी।गवाहों ने कार ड्राइवर को भागते हुए देखने की बात कही, लेकिन अदालत में उसकी पहचान नहीं कर सके। इससे आरोपी को कार चलाने से जोड़ने वाला अहम साक्ष्य सामने नहीं आया।

कार भी आरोपी के नाम पर नहीं थी

अदालत में पेश एसडीएम कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार कार कुलदीप सिंह के बजाय कुलदीप राज निवासी खरड़ के नाम पर पंजीकृत थी। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल की कोई फोटो या वीडियो नहीं बनाई थी और जांच में किसी स्वतंत्र गवाह को भी शामिल नहीं किया गया था।

अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल

अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों से केवल कार से शराब बरामद होने की बात साबित होती है। यह साबित नहीं हुआ कि आरोपी कुलदीप सिंह उस कार को चला रहा था या शराब पर उसका नियंत्रण था। ड्राइवर की पहचान और आरोपी की संलिप्तता साबित नहीं होने के कारण अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और आबकारी अधिनियम की धारा 61 के तहत लगे आरोपों में उसे संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

2 पॉइंट में जानिए क्या था मामला…

  • ड्राइवर कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से भगाकर ले गया: मामला 14 अक्टूबर 2021 का है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने फेज-1 स्थित ढोलवाला चौक, मोटर मार्केट के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आ रही मारुति एस-प्रेसो कार (PB-27-G-1977) को रुकने का इशारा किया गया। ड्राइवर कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से भगाकर ले गया।

  • चंडीगढ़ में बिक्री के लिए रखी शराब की 5 पेटियां बरामद हुईं: पुलिस ने पीछा किया तो कार प्रताप डेयरी, गांव मोहाली के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। ड्राइवर और उसका साथी कार छोड़कर फरार हो चुके थे। तलाशी के दौरान कार से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए रखी शराब की 5 पेटियां बरामद हुईं। इनमें डिस्काउंट प्रीमियम, किंग्स गोल्ड और सुपर जुबली व्हिस्की शामिल थीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर पहुंचे CM मान-कुछ देर में करेंगे संबोधित:फिल्लौर में SSPs, DC से भी मिलेंगे, नशा रोकने पर प्लानिंग

जालंधर , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान आज जालंधर में हैं। कुछ ही …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!