Thursday , July 30 2026
Breaking News

विनेश फोगाट के बाल काट देते, 100 ग्राम की तो बात थी, कोच को इतना भी नहीं पता : सीएम भगवंत मान

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण ओलंपिक से बाहर हुई विनेश फोगाट मामले में बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि वह विनेश फोगाट के कोच व उसके ताऊ महावीर फोगाट से मिले। बड़ी दुखदाई बात है। हमारा गोल्ड मैडल की तरफ हाथ बढ़ गया था, लेकिन उसे छीन लिया गया।

उसके ताऊ ने एक बात बताई कि वजन तो पहले भी होता है। प्लेयर के पास अपनी वेट करने वाली मशीन हाेती है। अगर ऐसा था तो उसके बाल भी काट सकते हैं। 200 ग्राम के तो उसके बाल भी थे थे। सौ ग्राम का तो चक्कर था। किसी ने ध्यान ने नहीं दिया। पता नहीं हमारे कोच व फिजियोथेरेपिस्ट वहां क्या करने गए हैं। हम गोल्ड मैडल से वंचित रह गए। फोगाट चैंपियन थी और चैंपयिन रहेगी। इसमें उसकी कोई गलती नही है। इस मामले उसके सराउंडिंग स्टाफ की जांच होनी चाहिए।

पंजाब सरकार ने आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाने वाले एनआरआई पंजाबियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र स्थापित किया है। लोगों की सुविधा के लिए यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। CM भगवंत मान ने आज गुरुवार को इसका शुभारंभ किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है। वहीं, पंजाब की गाड़ियों को दिल्ली में बेवजह तंग करने से जुडे़ सवाल के जवाब में

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हमारे हाथ में नहीं है । हमारे पास भी बहुत मैसेज है कि दिल्ली आने वाली पंजाब की गाड़ियों को तंग किया जाता है। पर अब हमारे पास एमसीडी भी आ गई है। आने वाले दिनों में यह दिक्कत भी दूर करेंगे। वहीं, इस सेंटर से भी लोगों को जागरूक करेंगे कि कौन सी बस या गाड़ी उन्हें कहा से मिलेगी। लोगों की लूट नहीं होने दी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!