Wednesday , October 21 2026
Breaking News

इंडियन आयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने किया शुभारम्भ

जालंधर, (PNL) : डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से रायजादा हंसराज स्टेडियम में इंडियन ऑयल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 11 अगस्त तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का शुभारम्भ वीरवार को डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने किया। इसके साथ ही उन्होंने अत्याधुनिक एयर कंडीशंड जिम्नेजियम एवं सिंथेटिक कोर्ट भी खिलाडिय़ों को समर्पित किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि खेलने से बच्चों में व्यक्तित्व का निर्माण होता है और खिलाडी जीवन को बेहतर ढंग से जीना सीखते हैं। खेल हमें जीवन में अच्छे मूल्य, नैतिकता और कौशल भी सिखातें है। स्टेडियम में हुए विकास कार्यों के लिए ज़िलाधीश ने अंतरिम कमेटी को बधाई दी। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा आने वाले समय में हंसराज स्टेडियम में और विकास कार्य करवाए जायेंगे।

इस मौके पर डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि आज शुरू हुई चैंपियनशिप में 35 प्रतिस्पर्धाओं में 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर- 11,13,15,17,19 में लडक़े-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वेटरन कैटेगरी में 35 प्लस से लेकर 65 प्लस आयु वर्ग के इवेंट है। अगले चार दिनों में 500 मुक़ाबले खेलें जायेंगे। चैंपियनशिप के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था के साथ-साथ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। 11 अगस्त को डीसी जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल और इंडियन आयल के जालंधर डिवीज़न हेड राजन बेरी चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। डीबीए के 50 साल के इतिहास में पहली बार विजेताओं को 5 लाख के आकर्षक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

आज उद्घाटन समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मान्या रल्हण, अभिनव ठाकुर और राम लखन को डीबीए की तरफ से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ज्ञात रहे पूर्व खेल मंत्री स. गुरमीत मीत हेयर ने स्टेडियम के सुधार के लिए 23.16 लाख रुपए की ग्रांट दी थी। इसके अलावा क्रिकेटर एवं सांसद हरभजन सिंह ने भी स्टेडियम के जिम की मशीनरी के लिए 15.60 लाख रुपए दिए थे। इस 40 लाख रूपए की ग्रांट से स्टेडियम में नया एयर कंडिशन्ड जिम्नेजियम,सिंथेटिक कोर्ट बनाया गया और हॉस्टल का नवीकरण किया जिसे आज खिलाडियों को समर्पित कर दिया।

इस अवसर पर अंतरिम कमेटी के चेयरमैन डॉ.जय इन्दर सिंह,कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा, राकेश खन्ना,मुकुल वर्मा,अमन मित्तल,रवनीत तखर, कुसुम केपी,नरेश बुद्धिया और धीरज शर्मा उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!