Tuesday , September 8 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, पढ़ें किसे-किसे मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारत ने विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा हैं. विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्यकुमार को भी जगह दी गई है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है. शार्दुल ठाकुर भी जगह बनाने में सफल हुए हैं.

बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने विश्व कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है. रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं. टीम में ईशान किशन भी हैं. ईशान ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी बैटिंग करने में सक्षम हैं. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर भरोसा जताया गया है. राहुल ने एशिया कप 2023 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है. हालांकि इसके बावजूद वे विश्व कप की टीम में शामिल किए गए हैं. सूर्यकुमार यादव भी टीम का हिस्सा हैं.

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में जगह मिली है. जडेजा कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. अगर भारत के बॉलिंग अटैक की बात करें बुमराह के साथ-साथ मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव टीम का हिस्सा हैं. कुलदीप स्पिन बॉलिंग के साथ एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

बुमराह की बात करें तो उन्होंने चोट से ठीक होने के बाद शानदार कमबैक किया है. बुमराह नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 के मैच में मैदान में नहीं उतरे. लेकिन वे अगले मैच में खेल सकते हैं. इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टीम लीड की थी.

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम –

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!