Sunday , November 1 2026
Breaking News

पंजाब BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट में पकड़े 3 युवक कौन:एक की महीना भर पहले हुई शादी, दूसरा इकलौता बेटा; तीसरा जेल काटकर आया

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस ने नवांशहर से 3 युवकों को हिरासत में लिया है। गांव वालों ने बताया कि 9 मई को जालंधर पुलिस आई थी और तीनों को ले गई है। उनको इतना ही बताया गया कि इनका भी ब्लास्ट को लेकर लिंक है। इसके बाद पुलिस ने इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।गांव के सरंपच के अनुसार, इनमें एक युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके पास घर बनाने तक के पैसे नहीं थे, उसका घर भी गांव के NRI ने बनाकर दिया है। वह सूंढ में पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसे पुलिस ने वहीं से पकड़ा है। अब घर पर कोई नहीं है।

दूसरा युवक इकलौता बेटा है। गरीबी में उसकी शादी नहीं हो पाई। अभी वह पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस ने इसे भी वहीं से उठाया। वह जालंधर जाकर पुलिस से मिलकर भी आए थे, लेकिन पुलिस ने इतना ही कि कहा कि इनके लिंक नजर आ रहे हैं, इसके लिए जांच कर रहे हैं।

वहीं तीसरे युवक के भाई ने बताया कि जालंधर में ब्लास्ट के बाद पुलिस का फोन आया था कि भाई को हमारे हवाले कर दो। इसके बाद उसने गांव वालों से सलाह के बाद भाई को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे मोहाली ले गई है और उसे भी मोहाली बुलाया। वह लड़ाई-झगड़े के मामले में 3-4 महीने जेल जाकर आया था

लखविंदर (39) के भाई हरदीप ने कहा कि जालंधर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके भाई को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। हरदीप कुमार ने बताया कि उनका गांव गदाणियां है और ये नवांशहर जिले में आता है।

2 दिन पहले पुलिस का फोन आया था कि लखविंदर कहां है, उसे पुलिस के हवाले कर दो उससे पूछताछ करनी है। पुलिस का फोन आने के बाद मैंने परिवार और गांव वालों से सलाह ली। लखविंदर से पूछा कि क्या करके आए हो तो उसने कुछ भी नहीं बताया। उसकी चुप्पी पर शक हुआ तो उसे पुलिस को सौंप दिया।

हरदीप ने कहा कि अभी पुलिस ने उसे मोहाली बुलाया है। देखते हैं कि पुलिस क्या बताती है। भाई ने क्या किया है, इसकी हमें जानकारी नहीं है। अगर लखविंदर सही हुआ तो ठीक है, नहीं तो हम उसकी पैरवी नहीं करेंगे।

लखविंदर के बारे में भाई ने बताया कि वह किसी से भी ज्यादा बात नहीं करता। पढ़ा-लिखा भी कम है। क्या करता है, कहां जाता है, उसका किसी को पता नहीं होता। कभी-कभी रात के 12 बजे भी घर लौटता है। नशे का आदी है और उसकी कंपनी नशेड़ी और क्रिमिनल लोगों के साथ ही है।

ताया लगने वाले रेशम लाल ने बताया कि पुलिस वाले आए थे। उनसे पूछा कि कहां से आए हैं, तो बताया कि जालंधर से आए हैं। लखविंदर को पेश करवाने के लिए कहा तो करवा दिया। अब हमें पता चला है कि पुलिस उसे मोहाली ले गई है। उसका छोटा भाई रंग करने का काम करता है, उसी से घर का गुजारा चलता है।

भाई को भी मोहाली बुलाया है। लखविंदर को गांव में घुल्ला कहते हैं। इससे पहले भी वह जंडियाला में लड़ाई-झगड़े में फंसा था। इस मामले में 3-4 महीने जेल जाकर आया था। ताया ने बताया कि इसके पिता की मौत हो चुकी है और मां पैरालाइज के चलते बिस्तर पर है।

ब्लाकीपुर के सरपंच मलकीत सिंह जाकनरी देते हुए

ब्लाकीपुर के सरपंच मलकीत सिंह ने बताया कि उनके गांव के दविंदर (30) को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। जालंधर ब्लास्ट की चर्चा जरूर हो रही थी, लेकिन दविंदर की क्या भूमिका थी हमें नहीं पता, न ही पुलिस ने कुछ जानकारी दी। बस इतना ही बताया कि कोई लिंक निकल रहा है।

सरपंच ने बताया कि दविंदर के घर में बहुत की गरीबी है। वह सूंढ में पेट्रोल पंप पर काम करता है। गांव में कभी भी इसके बारे में कुछ खराब नहीं सुना और ये कभी किसी वारदात में शामिल नहीं रहा। परिवार मेहनती है। इसकी मां लोगों के घरों में काम करती है।

पिता टेंपो चलाता है, लेकिन किनडी में दिक्कत के चलते कभी दिहाड़ी पर नहीं जा पाता। जब सरपंच से पूछा गया कि इसका घर तो ठीक है बना है, इस पर सरपंच ने कहा कि इसका ताया फौजी है, उसी ने घर बनाकर दिया। दविंदर अपने घर में इकलौता बेटा है और कोई कमाने वाला नहीं है।

लवप्रीत की 1 माह पहले शादी, NRI ने घर बनाकर दिया

लवप्रीत का ये आलीशान घर गांव के ही NRI व्यक्ति ने बनाकर दिया था। अब इसक पर ताला लगा है।

लवप्रीत का ये आलीशान घर गांव के ही NRI व्यक्ति ने बनाकर दिया था। अब इसक पर ताला लगा है।

सरपंच मलकीत सिंह ने बताया कि लवप्रीत की भी अभी 30 साल उम्र है। उसकी एक महीना पहले शादी हुई है। उसके घर पर भी बहुत गरीबी है। सरपंच ने कहा कि ये परिवार गांव का सबसे गरीब परिवार है। इसका घर आलीशान जरूर है, लेकिन इसे गांव के एक एनआरआई ने बनाकर दिया है।

लवप्रीत की मां की बहुत पहले मौत हो गई है। उसकी 2 बहने हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। लवप्रीत के घर पर उसकी गिरफ्तारी के बाद से ताले लटके हैं। गिरफ्तारी के बाद पत्नी भी मायके चली गई है। सरपंच ने बताया कि अचानक से क्या हो गया हमें भी समझ नहीं आ रहा है। लवप्रीत के बारे में भी कभी गांव में कुछ गलत नहीं सुना। अब पुलिस की जांच में ही पता चलेगा कि किसके साथ किसका क्या लिंक है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!