Sunday , November 1 2026
Breaking News

लुधियाना में मनी एक्सचेंजर की दुकान लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में कोहड़ा माछीवाड़ा रोड पर स्थित गांव पंजेता के पास कमिश्नर रेट पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को ढेर कर दिया है। आरोपी को पुलिस टीम गिरफ्तार करने आई थी। मगर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में मारा गया। दोनों तरफ से करीब 15 से 20 गोलियां चलीं। वहीं सीआईए-2 के प्रभारी बेअंत जुनेजा बाल-बाल बच गए। एक गोली उनके पेट के पास लगी लेकिन उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

लोगों के घरों से निकलने से पहले ही पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान माछीवाड़ा के रहने वाले सुखदेव सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस ने मामले की जान शुरू कर दी है। पुलिस ने सुखदेव सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले चार लुटेरों ने महानगर की एक मनी एक्सचेंजर पर गोली चलाकर लूट की गई थी और कुछ दिन पहले चंडीगढ़ रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक की टांग पर गोली मारकर एक लाख रुपये की लूट की थी।

कमिश्नर रेट पुलिस की अलग-अलग टीम इस मामले की जांच करने में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को सुखदेव सिंह और उसके तीन साथियों के बारे में सूचना मिली थी कि इन आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि पुलिस ने सुखदेव के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि सुखदेव की तलाश जारी थी।

सीआईए-2 के प्रभारी बेअंत जुनेजा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी सुखदेव सिंह मछीवाड़ा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोहड़ा चौक की तरफ आ रहा है और उसे लुधियाना शहर की तरफ जाना है। सूचना मिलने के बाद टीम ने गांव पंजेता के पास ट्रैप लगाया। जब पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह को घेरा और उसे आत्मसमर्पण को कहा। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!