Friday , August 21 2026
Breaking News

लुधियाना में बड़ा हादसा, मेकअप स्टूडियो में लगी आग, दम घुटने से युवती और एक कुत्ते की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना के हरगोबिंद नगर इलाके में देर रात को एक घर में बने मेकअप स्टूडियो में अचानक आग लग गई। आग लगने से निकले धुएं की वजह से दम घुटने से युवती के साथ-साथ उसके कुत्ते की मौत हो गई। कुछ समय पहले कमरे से बाहर निकली मृतका की मां बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार प्रभजोत कौर अपनी मां और घर में पालतू कुत्ते के साथ पहली मंजिल पर बने मेकअप स्टूडियो में सो रही थी जबकि उसके पिता और भाई नीचे सो रहे थे। घर का निर्माण कार्य चल रहा है। देर रात अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

धुएं की वजह से प्रभजोत कौर और उसके कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई। प्रभजोत कौर की मां कुछ समय पहले ही चाय बनाने के लिए कमरे से बाहर निकली थी। परिवार वालों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी मगर वह समय पर नहीं पहुंची और उनकी बेटी की जान चली गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!