Friday , September 11 2026
Breaking News

प्रेग्नेंसी को लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें क्या बोले बलकौर सिंह

मानसा, (PNL) : पंजाब के चर्चित गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी कुछ दिन पहले ही चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। चरण कौर को सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिससे उनकी डिलीवरी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर बयान दिया है।

मंगलवार सुबह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फैंस से अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की है। बलकौर सिंह ने पोस्ट में लिखा- “सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक हमारे परिवार को लेकर चिंतित हैं। इसलिए हम सभी के आभारी हैं। लेकिन कृपया हमारे परिवार के बारे में फैली किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। अगर कुछ भी होगा तो परिवार आपके साथ जानकारी जरूर साझा करेगा।”

बलकौर सिंह ने अपने पोस्ट में अप्रत्यक्ष रूप से इस खबर को अफवाह बताया है। हालांकि अंत में उन्होंने यह भी कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला के फैन्स के साथ सारी जानकारी जरूर साझा करेंगे। जिसके बाद लोग भी असमंजस में हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सिद्धू के फैंस उनके माता-पिता को पूरा स्पोर्ट कर रहे हैं। बलकौर सिंह की पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है और सभी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!