Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना में आवारा कुत्तों ने मजदूर पर किया हमला:जमीन पर गिरे, रातभर शव नोचते रहे, लोगों का गुस्सा फूटा

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के खन्ना में आवारा कुत्तों के झुंड ने मंगलवार देर रात एक मजदूर पर हमला कर दिया। मजदूर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुत्तों ने उसे बुरे तरह काट लिया। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। कुत्ते रातभर शव को नोचते रहे। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है।मृतक की पहचान राम ईश्वर (35) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना रात के समय हुई जब राम ईश्वर खेतों की ओर गया था। वहां 10-15 आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

पिता के शव को खा रहे थे कुत्ते

मृतक के भाई ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह उनके पिता खेतों की तरफ गए। उन्होंने देखा कि कुत्ते राम ईश्वर के शव को खा रहे थे। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ते वहां से भागे। तब तक राम ईश्वर की मौत हो चुकी थी।

लोगों ने नगर काउंसिल खन्ना को जिम्मेदार ठहराया

रसूलड़ा के लोगाें का कहना है कि जब से गांव के नजदीक कूड़ा डंप बना है तब से यहां पर कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। वो अक्सर लोगों को काटते रहते हैं यहां खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने इस घटना के लिए नगर काउंसिल खन्न को जिम्मेदार ठहराया है।

खेत में शव को नोचते कुत्ते।

खेत में शव को नोचते कुत्ते।

खौफ के साए में ग्रामीण

किसानों और ग्रामीणों ने बताया कि हालात अब ऐसे हो चुके हैं कि लोगों को डंडे या अन्य हथियार साथ लेकर जाने पड़ते हैं। रात के समय वहां से गुजरना तो दूर, दिन में भी लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। यहां तक कि शव को भी गांव वाले खुद ट्रॉली में डालकर सरकारी अस्पताल लेकर गए।

परिवार को दिया जाए मुआवजा

इलाके के लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएं। अवैध कूड़ा डंप को हटाया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीण प्रशासन के रवैये से बेहद निराश हैं और अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!