Monday , September 21 2026
Breaking News

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में गई जान

न्यूज डेस्क, (PNL) : सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे. अपर्णा वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था. हॉस्पिटल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. इसके बाद ही प्रतीक यादव की मौत का पता चल पाएगा. दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे. प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे. उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी

प्रतीक के निधन के बाद लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी. पुलिस ने प्रतीक यादव के फोन को अपने कब्जे में लिया. घर में किस परिस्थिति में थे पुलिस उसका विवरण लेगी. पारिवारिक सूत्र बता रहे हैं कि प्रतीक यादव घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे. सुबह 4:55 पर घर में मौजूद लोगों ने अस्पताल को इस बात की जानकारी दी.

CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है. प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि.

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से ताल्लुक जरूर रखते थे लेकिन वो खुद राजनीति से दूर थे. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक अपनी फिटनेस से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर करते थे.

2012 में हुई थी अपर्णा से शादी

बता दें कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपर्णा और प्रतीक ने साल 2012 में शादी की थी. यह उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल शादियों में से एक थी. इसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!