Saturday , March 7 2026
Breaking News

रोपड़ में मिठाई की दुकान के अंदर जबरदस्त धमाका, मालिक समेत दो की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के रोपड़ से बड़ी खबर है. रोपड़ जिले में आज सुबह सिलेंडर फटने से एक दुकान में आग लग गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक भरतगढ़ बस स्टैंड पर कमल स्वीट्स नाम की दुकान में तड़के आग लग गई, जिससे दुकान में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हुआ.

आग लगने की सूचना मिलने पर मालिक जतिन गौतम (30) मौके पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्होंने शटर खोला, सिलेंडर फट गया और उनकी मौत हो गई. उनकी मदद कर रहे उनके नौकर रूपनगर निवासी सज्जन सिंह की भी इलाज के लिए रूपनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.

बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि मदद करने आए गांव का चौकीदार रोशन लाल भी झुलस गया. हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. कीरतपुर साहिब थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह, भरतगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सरताज सिंह ने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद संबंधित टीमें दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगी.

2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

डॉ. आनंद घई ने 2 मौतों की पुष्टि की और कहा कि तीसरे व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है. मौके के गवाह सरपंच सुखदीप सिंह, मनजीत सिंह ने भी मौके के हालात की जानकारी दी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Iran युद्ध के बीच घरेलू व कमर्शियल LPG cylinder महंगा, जानें नई कीमतें

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!