Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बरनाला में मां-बेटी का कत्ल केस सुलझा, इस करीबी ने ही की थी दोनों की हत्या, पढ़ें कारण

बरनाला, (PNL) : पंजाब के बरनाला के गांव सेखा में हुए डबल मर्डर केस को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। मां-बेटी का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि घर जमाई राजदीप सिंह ने ही किया था। उसी ने अपनी पत्नी परमजीत कौर और सास हरबंस कौर को मौत के घाट उतारा, क्योंकि वह पत्नी के नाम पर चल रही 5 एकड़ जमीन हथियाना चाहता था।

थाना सदर के अंडर ट्रेनिंग SHO करण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान पर आरोपी राजदीप सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। जसविंदर सिंह ने कि राजदीप सिंह उसकी चाची हरबंस कौर और चाची की बेटी परमजीत कौर के साथ रहता था। परमजीत कौर की शादी कुछ साल पहले आरोपी राजदीप सिंह के साथ हुई थी। परमजीत के नाम पर 5 एकड़ जमीन थी, जिसे वह हथिया कर बेचना चाहता था।

जसविंदर के अनुसार, इस बात को लेकर अकसर लड़ाई झगड़ा होता था। वह नशा करके दोनों मां-बेटी से मारपीट भी करता था। पुलिस ने आरोपी पर कत्ल का पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी वह खुद भी घायल है, इसलिए पुलिस जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!