Tuesday , September 29 2026
Breaking News

मोहाली- थाने के बाहर आग लगाने वाली युवती की मौत:पुलिस एक्शन से नाराज थी, युवक ने रिलेशन में आकर आईफोन-लोन लिया

 चंडीगढ़  , (PNL) : जीरकपुर में बलटाना पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगाने वाली युवती की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती पंचकूला की निवासी थी। वो शादी का झांसा देकर रेप और लाखों रुपए ठगने के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही थी। युवती (28) एक युवक के साथ रिलेशन में थी। आरोपी ने सैलून खोलने के बहाने उससे करीब 5 लाख रुपए की मांग की थी। युवती से पहले उसने 2 लाख रुपए नगद लिए फिर बाकी की रकम उसके नाम पर लोन करवाकर ली। पैसों और किश्तों को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो दोनों में झगड़ा हो गया। युवती ने पुलिस में कंप्लेंट कर आरोप लगाया कि उसने रेप कर पैसे भी ठग लिए।

हालांकि, पुलिस ने युवक पर केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन युवती ने पुलिस पर आगे कोी कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर खुद को आग लगा ली।

युवती ने थाने के बाहर खुद को आग लगा ली थी, जिसके चलते उसकी आज मौत हो गई।

युवती ने थाने के बाहर खुद को आग लगा ली थी, जिसके चलते उसकी आज मौत हो गई।

जानिए युवती ने क्या आरोप लगाए थे…

निजी होटल में ले जाकर युवक ने रेप किया

युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसे बलटाना क्षेत्र के एक निजी होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला पंचकूला पुलिस से बलटाना चौकी पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

28 अप्रैल को पुलिस चौकी के बाहर लगाई थी आग

पीड़िता का आरोप था कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है और उसकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को युवती फिर बलटाना चौकी पहुंची थी। कथित तौर पर सुनवाई न होने और चौकी से बाहर निकाले जाने से आहत होकर उसने चौकी के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गंभीर रूप से झुलसी युवती को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। यहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीजीआई में एसडीएम की मौजूदगी में युवती के वीडियो बयान भी दर्ज किए गए थे।

मोहाली के DC और SSP से रिपोर्ट तलब

इस घटना के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मोहाली के डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, बलटाना चौकी प्रभारी और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। युवती की मौत के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!