Tuesday , March 31 2026
Breaking News

‘मेरा भोला है भंडारी’ भजन से प्रसिद्ध हुए हंसराज रघुवंशी ने की हिमाचल में शादी, पढें कौन बनी उनकी दुल्हन

न्यूज डेस्क, (PNL) : म्यूजिक इंडस्ट्री को ‘मेरा भोला है भंडारी’, ‘पार्वती बोली शंकर से’, ‘लागी लगन शंकरा’ जैसे हिट गाने देने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सिंगर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कोमल सकलानी से शादी की है. दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

हंसराज रघुवंशी की शादी में शामिल हुए विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा ने कहा कि यह जोड़ा 2017 से रिलेशनशिप में था. शादी समारोह हिमाचल प्रदेश के सोनल जिले के कंदार गांव में हुआ. गौरव ने आगे कहा, ‘मैं दोनों को उनके खूबसूरत भविष्य के लिए बधाई देना चाहता हूं, भगवान उन्हें आशीर्वाद दे.’

हंसराज रघुवंशी एक भारतीय गायक, संगीतकार और लेखक हैं जो अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं. 2019 में उनके गाने ‘मेरा भोला है भंडारी’ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय होने के बाद वे लोगों के बीच काफई पॉपुलर हो गए थे. उन्होंने भगवान शिव को समर्पित कई भक्ति गीत गाए, जिनमें मेरा भोला है भंडारी और पार्वती बोली शंकर से शामिल हैं.

हंसराज रघुवंशी ने बॉलीवुड फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बतौर सिंगर डेब्यू किया था. गायक का जन्म हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई 1992 को हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने फिल्म ‘ओएमजी 2’ का गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ भी गाया था. बता दें कि गायक की पत्नी कोमल सकलानी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ यूट्यूबर और एक कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों ने इसी साल 25 मार्च 2023 को सगाई की थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!