Tuesday , September 8 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-अब मामा-चाचा के कहने पर नहीं, बिना सिफारिश मिलती है नौकरी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : सीएम भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर में नवनियुक्त 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे। इनकी भर्ती प्रकिया पिछले साल अगस्त माह में शुरू की गई थी। डिस्ट्रिक्ट पुलिस में सब- इंस्पेक्टर, आर्म्ड पुलिस, इनवेस्टीगेशन और इंटेलीजेंस कैडर में कैंडिडेट्स के लिए 560 नए सब इंस्पेक्टर भर्ती किए गए हैं।

इस दौरान सीएम ने कहा कि आज से पहले ऐसे दिन आए ही नहीं कि बिना पैसा व सिफारिश नौकरी मिल जाए। लेकिन अब प्रतिभा चली है, पेन चला है। जो टेस्ट पास कर गया, वह पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया। पहले टेस्ट पास कर लेते थे लेकिन मंत्री की सिफारिश के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। अब मामा-चाचा की सिफारिश बंद है। अब तो टीवी से पता चलता है कि मुझे नौकरी मिल गई है। मान ने कहा कि हम कैप्टन अच्छे बना रहे हैं। उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से कहा कि टीम आप चुनो, मुझे परिणाम चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!