Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप विधायक रमन अरोड़ा पर लगाए डिसमिस एसएचओ नवदीप सिंह को बचाने के आरोप, पढ़ें क्या बोले रमन

जालंधर, (PNL) : ढिल्लों बर्दस सुसाइड केस मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजीठिया आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और वहां पत्रकारों से बातचीत दौरान मजीठिया ने कहा कि रमन अरोड़ा डिसमिस एसएचओ नवदीप सिंह को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि नवदीप सिंह विधायक रमन अरोड़ा का करीबी है और पिछले सवा साल से वह रमन के हलके में ही एसएचओ लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने नवदीप को डिसमिस तो कर दिया, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। रमन ही पुलिस पर उसे गिरफ्तार ना करने का दबाव बना रहा है। वहीं मजीठिया ने कहा कि पुलिस ने महिला कांस्टेबल और अन्य मुलाजिम को अभी तक डिसमिस नहीं किया है। मजीठिया ने मांग की है कि तीनों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर यूथ अकाली दल जालंधर के प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल भी मौजूद थे।

जानबूझकर मामले को राजनीतिक रूप दिया जा रहा : रमन अरोड़ा

वहीं इस मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने कभी भी नवदीप को बचाने की कोशिश नहीं की है। मजीठिया जानबूझकर मामले को राजनीतिक रूप दे रहे हैं। उनका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। एक परिवार के दो बच्चे चले गए हैं और मजीठिया जैसे नेता राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए नवदीप को डिसमिस करवाया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!