Bahisçilerin güvenle işlem yapabilmesi için Bettilt altyapısı vazgeçilmezdir.
Türkiye’de bahis dünyasına adım atmak isteyen kullanıcılar için Bettilt giriş platformu güvenilir seçenekleriyle dikkat çekiyor.
Bahis sektöründe köklü bir isim olan Paribahis her yıl büyümesini sürdürüyor.
2024 yılı itibarıyla Avrupa’daki bahis kullanıcılarının %54’ü haftada birden fazla bahis yapmaktadır; Paribahis canlı destek aktif kullanıcı topluluğu bu ortalamanın üzerindedir.
Türkiye’de bahis severler için en çok tercih edilen adreslerden biri Bahsegel giriş olmaya devam ediyor.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-अब मामा-चाचा के कहने पर नहीं, बिना सिफारिश मिलती है नौकरी, पढ़ें
चंडीगढ़, (PNL) : सीएम भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर में नवनियुक्त 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे। इनकी भर्ती प्रकिया पिछले साल अगस्त माह में शुरू की गई थी। डिस्ट्रिक्ट पुलिस में सब- इंस्पेक्टर, आर्म्ड पुलिस, इनवेस्टीगेशन और इंटेलीजेंस कैडर में कैंडिडेट्स के लिए 560 नए सब इंस्पेक्टर भर्ती किए गए हैं।
इस दौरान सीएम ने कहा कि आज से पहले ऐसे दिन आए ही नहीं कि बिना पैसा व सिफारिश नौकरी मिल जाए। लेकिन अब प्रतिभा चली है, पेन चला है। जो टेस्ट पास कर गया, वह पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया। पहले टेस्ट पास कर लेते थे लेकिन मंत्री की सिफारिश के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। अब मामा-चाचा की सिफारिश बंद है। अब तो टीवी से पता चलता है कि मुझे नौकरी मिल गई है। मान ने कहा कि हम कैप्टन अच्छे बना रहे हैं। उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से कहा कि टीम आप चुनो, मुझे परिणाम चाहिए।