Sunday , November 1 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब में नई तहसीलों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए 99.60 करोड़ रुपए जारी : जिम्पा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के अलग-अलग जिलों में नए तहसील कंपलैक्स बनाने के लिए और कई तहसीलों/ सब- तहसीलों के दफ्तरों की अपग्रेडेशन के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद 99.60 करोड़ रुपए जारी किए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए माल मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए और माल विभाग के काम को और सुचारू करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने कई तहसील/ सब- तहसील दफ्तरों के नए निर्माण के लिए पहलकदमी की है।

उन्होंने कहा कि कई दफ़्तर पुरानी और ख़स्ता हाल इमारतों में चल रहे थे और कई स्थानों पर सुविधाओं की कमी थी। इस लिए इन दफ्तरों को समय का साथी बनाने के लिए 99.60 करोड़ रुपए जारी किए गए है। जिम्पा ने बताया कि होशियारपुर ज़िले के हाजीपुर तहसील कंपलैक्स के लिए 2.52 करोड़ रुपए जारी किए गए है। इससे बठिंडा ज़िले की तीन सब तहसीलों गोनियाना, नथाना और बालियांवाली के कंपलैक्स के निर्माण के लिए क्रम अनुसार 1.04 करोड़ रुपए, 1.47 करोड़ रुपए और 1.42 करोड़ रुपए जारी किए गए है। तलवंडी साबो के तहसील कंपलैक्स के निर्माण के लिए 5.98 करोड़ रुपए दिए गए है।

जिम्पा ने बताया कि फरीदकोट ज़िले के जैतो में तहसील कंपलैक्स के पहले फ्लोर के निर्माण और ग्राउंड फ्लोर की रिपेयर के लिए 98.98 लाख रुपए जारी किए गए है। ज़िला फतेहगढ़ साहिब में बस्सी पठाणां में नई इमातर के निर्माण के लिए 8.61 करोड़ रुपए जारी किए गए है। अबोहर में नई इमारत के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपए जबकि गुरू हरसहाय की नई इमारत के लिए 6.19 करोड़ रुपए दिए गए है।

इसी तरह कलानौर, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा और माछीवाड़ा में नई इमारतों के लिए क्रम अनुसार 6.60 करोड़, 5.50 करोड़, 5.98 करोड़ और 44.96 लाख रुपए जारी किए गए है। उन्होंने आगे बताया कि मालेरकोटला ज़िले के अहमदगढ़ और अमरगढ़ में बनने वाले नए कंपलैक्सों के लिए 9.42 करोड़ और 6.69 करोड़ रुपए जारी किए गए है। मोगा और समालसर सब तहसीलों की इमारतों के निर्माण के लिए 1.71 करोड़ रुपए जबकि पटियाला के दूधन साधा तहसील कंपलैक्स के लिए 5.38 करोड़ रुपए जारी किए गए है।

माल मंत्री के बताया कि चमकौर साहिब, चीमा( संगरूर), दिढ़बा और बनूड़ में बनने वाली नई इमारतों के लिए क्रम अनुसार 5.14 करोड़, 4.31 करोड़, 10.68 करोड़ और 3.05 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके है। इनमें से चीमा और दिढ़बा तहसील कंपलैक्सों का नींव पत्थर स्वंय मुख्य मंत्री भगवंत मान ने मई 2023 में रखा था।

जिम्पा ने बताया कि इस राशि के इलावा मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 70.76 करोड़ रुपए और जारी करने की मंजूरी दे दी है। इस राशि के जारी होने के बाद होशियारपुर में भी नया तहसील कंपलैक्स बनना शुरू हो जाएगा। इस उदेश्य के लिए 6.52 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके इलावा पंजाब के कई जिलों की तहसीलों/ सब- तहसीलों जैसे फरीदकोट, समाना, फिल्लौर, शाहकोट, कपूरथला, नकोदर, बटाला, रूपनगर, दीनानगर, मुक्तसर साहिब, जालंधर, पठानकोट आदि की नुहार भी सँवारी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!