Monday , August 17 2026
Breaking News

ब्यास दरिया में पानी का स्तर देखने पहुंचे दो चचेरे भाईयों की ड्रेन में डूबने से मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब से आ रही है। ब्यास दरिया में पानी का बढ़ा स्तर देखने पहुंचे श्री हरगोबिंदपुर के गांव धीरोवाल के दो नाबालिग चचेरे भाइयों की ड्रेन में डूबने से मौत हो गई है। दोनों के शवों को पानी से निकाल लिया है। मृतकों की पहचान जसकरण सिंह (14) और दिलप्रीत सिंह (13) निवासी धीरोवाल के रूप में हुई है।

श्री हरगोविंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि दोनों चचेरे भाई बुधवार दोपहर के बाद ब्यास दरिया में पानी के बढ़ते स्तर को देखने के लिए गुरुद्वारा श्री भाई मंझ साहिब के पास एक ड्रेन के पास गए थे। बुधवार की देर शाम तक जब दोनों भाई घर ना आए तो परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया।

जांच के दौरान पता लगा कि दोनों भाई ड्रेन के पानी को देख रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों ड्रेन में डूब गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह दोनों भाइयों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। जसकरण सिंह दसवीं कक्षा का छात्र है और दिलप्रीत सिंह नवमी कक्षा का छात्र है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!