Monday , June 22 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में लंगर की सेवा कर रहे निहंग सिख का लोहे की रॉड मारकर कत्ल, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर आ रही है। शहर गिद्दड़बाहा में मलोट रोड पर झोपड़ी बनाकर लंगर सेवा कर रहे एक निहंग सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। दो हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद निहंग के सिर पर लोहे की रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। गिद्दड़बाहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा मलोट रोड पर मार्कफेड के पास एक झोपड़ी बनाकर वहां राहगीरों के लिए लंगर लगा कर सेवा कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम दो व्यक्ति आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने को कहा, लेकिन उन्होंने निहंग को जबरन झोपड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों हमलावरों ने लोहे की रॉड उसके सिर पर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक निहंग सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार:बोले- नशा, अवैध शराब और अपराध को जड़ से खत्म करना ही मेरी पहली प्राथमिकता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने पदभार संभाल लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!