Thursday , July 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : तरनतारन में निहंग सिखों ने दुकानदार का किया कत्ल, बेटे का हाथ भी काट डाला, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पट्टी में निहंग सिखों ने एक दुकानदार का उसके घर में घुसकर कत्ल कर दिया और फिर उसके बेटे का हाथ काट डाला। वारदात के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये घटना पट्टी के वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि 6 निहंग सिंह एक घर में घुस जाते हैं और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती है, फिर निहंग सिंह तेजधार हथियारों से दुकानदार की हत्या कर देते हैं। मृतक की पहचान शम्मी कुमार पुरी के रूप में हुई है। निहंग सिंहों द्वारा शख्स के बेटे की कलाई भी काट दी गई है। कत्ल की वजह अभी सामने नहीं आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब …

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!