Tuesday , September 8 2026
Breaking News

फिरोजपुर में ज्वेलर बाप-बेटे ने किया सुसाइड, दुकान पर कहासुनी के बाद एक ने घर जाकर जहर खाया तो दूसरा नहर में कूदा, पढ़ें पूरी खबर

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर से इस समय की दुखद खबर आ रही है। दुकान पर मामूली सी कहासुनी के बाद बाप-बेटे ने सुसाइड कर लिया। एक ने नहर में छलांग लगाई तो दूसरे ने जहरीला पदार्थ निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि घरेलू कलह के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। पिता का शव फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है, जबकि बेटे का शव अभी नहर से बरामद नहीं हुआ है।

मृतकों की पहचान धर्मपुरा निवासी राहुल धवन (32) और उसके पिता राजिंदर धवन (60) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह दोनों पिता-पुत्र दुकान में गए थे। वहीं दोनों के बीच घरेलू विवाद में कहासुनी हो गई। जिसके बाद राजिंदर ने घर आकर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत खराब होने पर तुरंत उसे फिरोजपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता की मौत के बारे में पता चलते ही राहुल फिरोजपुर-फरीदकोट हाईवे को क्रॉस करती नहर में कूद गया। दूसरे दिन भी उसका शव नहीं मिला है। गोताखोरों द्वारा शव खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। राहुल धवन का मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ा हुआ मिला है। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!