Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर का PPR मॉल बना ओपन अहाता, रेस्टोरेंट मालिक सरेआम टेबलों पर पिला रहे शराब, पुलिस सिर्फ कार वालों को पकड़ रही, देखें तस्वीरें

जालंधर, (PNL) : माडल टाउन से सटा PPR मॉल इस समय ओपन अहाता बन चुका है। रेस्टोरेंट मालिक पुलिस की सैटिंग के साथ सरेआम टेबलों पर लोगों को शराब परोस रहे हैं। हालांकि पुलिस सिर्फ कार में शराब पीने वालों को रोक रही है। कल पुलिस ने चार उन युवकों को गिरफ्तार किया, जो कार में बैठकर शराब पी रहे थे।

दरअसल हकीकत ये है कि परिवार के साथ पीपीआर माल जाना अब बेहद खतरनाक हो चुका है। रेस्टोरेंट मालिकों ने अपने रेस्टोरेंट के बाहर टेबल लगा रखे हैं, जहां पर सरेआम वह शराब पिला रहे हैं। इस कारण वहां से गुजरना भी मुश्किल हो रखा है। शराब पीने के बाद युवक वहां पर हुल्लड़बाजी करते हैं और आए दिन वहां झगड़े भी होते रहते हैं।

तीन दिन पहले पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मीटिंग भी की थी, मगर पुलिस ने एक्शन सिर्फ लोगों पर लिया। असल कसूरवार रेस्टोरेंट मालिक है, जिन्हें कुछ नहीं कहा जा रहा। Punjab news live PNL के पास पीपीआर माल के कुछ रेस्टोरेंटों की तस्वीरें आई है, जिसमें सरेआम टेबलों पर शराब और बीयर की बोतलें पड़ी नजर आ रही है। क्या पुलिस रेस्टोरेंट मालिकों पर भी कोई कारवाई करेगी, ये आने वाला समय बताएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!