Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पल में खत्म हुआ परिवार : कोटकपुरा में बारिश की वजह से घर की छत गिरी, पति-पत्नी और चार साल के बेटे की मौत, पढ़ें

फरीदकोट, (PNL) : पंजाब के कोटकपुरा से दुखद खबर है। देवीवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 8 में एक घर की छत गिरने से पति-पत्नी और उनके 4 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मृतका सात महीने की गर्भवती भी थी। जानकारी के मुताबिक कोटकपूरा शहर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले गुरप्रीत सिंह मंगलवार रात अपनी पत्नी कर्मजीत कौर और चार वर्षीय बेटे गैवी के साथ घर में सो रहा था।

पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की मनीषा भी उनके घर में ही सो रही थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे अचानक कमरे की छत गिर गई। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और बड़ी मुश्किल के साथ सभी को मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया लेकिन गुरप्रीत सिंह, कर्मजीत कौर और गैवी की मौत हो गई जबकि मनीषा अभी उपचाराधीन है।

मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता राम रक्खा ने बताया कि बारिश के कारण छत कमजोर होने की वजह से यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम वीरपाल कौर ने कहा कि जिला प्रशासन व सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!