Sunday , October 11 2026
Breaking News

पर्ल्ज ग्रुप के पूर्व डायरैक्टर धरमिन्दर सिंह संधू को पंजाब विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पर्लज़ एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमटिड (पी. ए. सी. एल.) घोटाले के सम्बन्ध में ग़ैर-कानूनी तौर पर नियुक्त किये गए पी. ए. सी. एल. के डायरैक्टरों में से एक धरमिन्दर सिंह संधू को गिरफ़्तार किया है। इस कंपनी द्वारा तकरीबन 5 करोड़ भोले-भाले निवेशकों के साथ लगभग 50,000 करोड़ रुपए का घपला किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि फ़रार मुलजिम धरमिन्दर सिंह संधू निवासी रामा मंडी, जालंधर को आई. पी. सी. की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 384 और 120 बी के अंतर्गत स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन, एस. ए. एस. नगर, पंजाब में तारीख़ 21- 02- 2023 को दर्ज एफ. आई. आर. नम्बर 01 में गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पी. ए. सी. एल. लिम. की ऐकस्ट्राऑरडेनरी जनरल बॉडी मीटिंग (ई. ओ. जी. एम.) तारीख़ 01- 01- 2022 को जयपुर (राजस्थान) में मैसर्ज़ पी. ए. सी. एल. लिमटिड के रजिस्टर्ड दफ़्तर में हुई दर्शायी गई थी, जबकि यह दफ़्तर 7-8 सालों से बंद पड़ा है। इसके इलावा ई. ओ. जी. एम. की फ़र्ज़ी प्रोसीडिंग के आधार पर पी. ए. सी. एल. के तीन नये डायरैक्टरों हिरदेपाल सिंह ढिल्लों, सन्दीप सिंह माहल और धरमिन्दर सिंह संधू की नियुक्ति की गई, जबकि वास्तव में यह मीटिंग कभी हुई ही नहीं थी।

उक्त मुलजिमों ने लुधियाना के चार्टर्ड अकाउँटैंट (सी. ए.) जसविन्दर सिंह डांग के द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़, जयपुर के पास अपने जाली दस्तावेज़ जमा करवाए और कंपनी मामलों के मंत्रालय (एम. सी. ए.) की वैबसाईट पर पी. ए. सी. एल. लिमटिड के डायरैक्टरों के तौर पर अपने नाम दर्ज करवा लिए। ज़िक्रयोग्य है कि इस मामले में सन्दीप सिंह माहल और सी. ए. जसविन्दर सिंह डांग को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है और वह न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि ग़ैर- कानूनी तौर पर नियुक्त किये गए इन तीनों डायरैक्टरों ने जस्टिस (सेवामुक्त) आर. एम. लोढा की अध्यक्षता अधीन सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की इजाज़त बगैर पी. ए. सी. एल. लिमटिड की जायदादें ख़रीदने वाले अलग-अलग व्यक्तियों को सन्दीप सिंह माहल के हस्ताक्षरों के तहत नोटिस जारी किये और उनसे पैसे वसूलने शुरू कर दिए।

बताने योग्य है कि पी. ए. सी. एल. लिम. की जायदादों को बेचने और बिक्री से होने वाली कमाई पी. ए. सी. एल. लिम. में निवेश करने वाले निवेशकों को वापिस करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हुक्मों पर जस्टिस ( सेवामुक्त) आर. एम. लोढा की अध्यक्षता अधीन एक कमेटी गठिन की गई है।
हाल ही में, कंपनी मामलों के मंत्रालय ने पी. ए. सी. एल. लिमटिड के डायरैक्टरों की सूची में से हिरदेपाल सिंह ढिल्लों, सन्दीप सिंह माहल और धरमिन्दर सिंह संधू के नाम हटा दिए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!