Sunday , November 1 2026
Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा PSPCL के कर्मचारियों के प्रारंभिक वेतन में बढ़ोतरी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमटिड (पी. एस. पी. सी. एल.) के कर्मचारियों के प्रारंभिक वेतन के स्केल में अहम वृद्धि करने का ऐलान किया है। इसी क्रम में जूनियर इंजीनियरों का प्रारंभिक वेतन 17,450 रुपए से बढ़ा कर 19,260 रुपए कर दिया गया है।

यह ऐलान पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने पी. एस. पी. सी. एल. के कर्मचारियों की तरफ से अपने वेतन के स्केल को पंजाब सरकार के अन्य कर्मचारी के समान करने सम्बन्धी लगातार की जा रही माँग के जवाब में किया। उन्होंने बताया कि पी. एस. पी. सी. एल द्वारा संशोधित वेतन के स्केल सम्बन्धी सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि डिवीजनल सुपरडैंट अकाऊंटस, रेवेन्यू अकाउँटैंट आदि श्रेणी ग्रुप 14 से 16 में रखे गए हैं और उनके प्रारंभिक वेतन 17,960 रुपए से बढ़ा कर 19,260 रुपए कर दिये गये हैं। इसके इलावा, सुपरडैंट ग्रेड- 2 पी. ए., एस. ए. एस. अकाउंटस आदि को ग्रुप 15 से 17 में रखा गया है, जिनके प्रारंभिक वेतन 18, 690 रुपए से बढ़ा कर 19,260 रुपए कर दिये गये हैं।

इस मौके पर मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से कर्मचारियों की भलाई की वचनबद्धता को दोहराया। बिजली मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी कर्मचारियों की उचित परेशानियों और माँगों को हल करने, उनकी मेहनत और समर्पण के लिए उचित मुआवज़ा और मान्यता देने को यकीनी बनाने के लिए समर्पित है।

इस दौरान कर्मचारियों की ज़रूरतों के प्रति सरकार की जवाबदेही का जिक्र करते हुये मंत्री ई. टी. ओ ने ज़ोर देते हुये कहा कि यह यकीनी बनाने की ज़रूरत है कि वेतन के स्केल उद्योग के मापदण्डों के अनुसार हों और हमारे कर्मचारियों को उचित मुआवज़ा मिले। पी. एस. पी. सी. एल. के कर्मचारियों के प्रारंभिक वेतन के स्केल बढ़ाने का फ़ैसला उनकी भलाई के प्रति सरकार की वचनबद्धता का प्रमाण है।

इसको लेकर पी. एस. पी. सी. एल के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुये कहा कि वह मुख्यमंत्री स. भगवंत मान और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ की तरफ से उनकी दिक्कतों को दूर करने हेतु तुरंत अमल में लाई गई कार्यवाही के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। प्रारंभिक वेतन के स्केल में यह बढ़ोतरी उनकी भलाई के लिए सरकार की सच्ची वचनबद्धता को दर्शाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!