Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब में 271 इमीग्रेशन कंपनियां निकली फर्जी, मान सरकार ने दिए केस दर्ज करने के आदेश, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में गैर कानूनी तरीके से चल रहीं इमीग्रेशन कंपनियों, ट्रैवल एजेंट संस्थाओं व आइलेट्स कोचिंग सेंटरों पर मान सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरकार की जांच में 271 इमीग्रेशन कंपनियां गैर कानूनी पाई गई हैं, जिनमें से 25 पर एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। यह जानकारी एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी।

उन्होंने कहा यह चेकिंग मुहिम हर हाल में दस सितंबर तक पूरी की जाएगी, जो संस्थाएं, एजेंसियां सही तरीके से यानी कानून और निर्धारित शर्तों के अंतर्गत काम करने की इच्छुक हैं, उनको निर्धारित शर्तें पूरी करने का मौका दिया जाएगा।

अब तक 7179 ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों की जानकारी एकत्रित की गई है। इस चेकिंग के दौरान 271 संस्थाएं गैर कानूनी पाई गईं। कुछ समय पहले कनाडा में पढ़ाई के लिए गए 750 के करीब विद्यार्थी उस समय दिक्कत में आ गए थे, जब उन्हें पता चला था कि भारत के ट्रैवल एजेंटों ने उनके साथ धोखा किया है। राज्य सरकार ने इस चीज से सबक लेते हुए ट्रैवल एजेंटों व इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ चेकिंग मुहिम के आदेश दिए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!