Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में विजिलेंस का एक्शन जारी, रिश्वत लेने के आरोप में वुमैन सैल की महिला एएसआई और थाने का मुंशी गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज वूमैन सेल, फरीदकोट में तैनात एक महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) हरजिन्दर कौर को 75,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम महिला ए. एस. आई. को मनजीत कौर निवासी गाँव झक्खड़वाला तहसील जैतो ( फरीदकोट) की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मनजीत कौर ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका विवाह 3 फरवरी, 2016 को गुरसिमरत सिंह के साथ हुआ था, जो ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के गाँव लुहारा का रहने वाला है और कैनेडा का नागरिक है।

उसने अपने एन. आर. आई. पति के खि़लाफ़ एस. एस. पी. दफ्तर फरीदकोट में धोखाधड़ी और 60 लाख रुपए की ठगी मारने की शिकायत दर्ज करवाई थी और इस मामले की जांच ए. एस. आई. हरजिन्दर कौर को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि उक्त महिला ए. एस. आई. मुलज़िम पक्ष के खि़लाफ़ कार्रवाई करने के लिए उससे रिश्वत के तौर पर 75 हज़ार रुपए पहले ही ले चुकी है और अब उसके पति और ससुराल परिवार के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज करने के एवज में 1 लाख रुपए और माँग रही है। उसने शिकायत के साथ विजीलैंस ब्यूरो को मुलजिम ए. एस. आई. की कॉल रिकार्डिंगें भी सौंपी हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर. नम्बर 19 तारीख़ 02- 08- 2023 दर्ज करने के बाद आज महिला ए. एस. आई. हरजिन्दर कौर को गिरफ़्तार कर लिया है।

थाने का मुंशी रंगे हत्थी काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को कूमकलां थाने में तैनात मुंशी हरदीप सिंह (एएसआई) को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई गांव दोआबा भैणी निवासी एकता की शिकायत पर अमल में लाई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!