Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में फिरोजपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना, इस स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, तलाशी अभियान जारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर से जम्मू तवी के लिए जाने वाली फिरोजपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद ट्रेन को कासूबेगू स्टेशन पर रोक दिया गया। फिरोजपुर से सुबह 7:30 बजे रवाना हुई ट्रेन में बम की अफवाह फैलने के कारण कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही।

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां रेलवे स्टेशन पहुंचीं। सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया और उनके सामान व ट्रेन को पूरी तरह चेक किया गया। दो घंटे चेकिंग के बाद ट्रेन में कोई बम नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ को किसी व्यक्ति का फोन आया था कि ट्रेन में बम है, जिसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना देकर ट्रेन को कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन पूरी तरह चेक होने के बाद उसे जम्मू तवी के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है।

फिरोजपुर एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन रुकी हुई है… पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है… पंजाब पुलिस की तीन बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर है। वहीं इस अफवाह के कारण बठिंडा से चलने वाली जम्मू तवी अहमदाबाद एक्सप्रेस को फरीदकोट स्टेशन पर रोका गया है। उसे फिरोजपुर से होकर जम्मू तवी जाना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!