Wednesday , October 29 2025

पंजाब के पूर्व मंत्री और उसके परिवार को नशीली पदार्थ खिलाकर लूटा, पुलिस पहुंची

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। लुधियाना में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर पर लूटपाट का केस सामने आया है। वारदात को उनके नौकर ने ही अंजाम दिया है। घर पर पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उनकी पत्नी, बहन और एक नौकरानी मौजूद थी। रात में नौकर ने सभी को नशीला पदार्थ खिला वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नौकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूर्व मंत्री समेत सभी को बेहोशी की हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री का आवास पक्खोवाल रोड पर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। जगदीश सिंह गरचा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सरकार में मंत्री रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में नए बिल्डिंग बाइलॉज कैबिनेट द्वारा मंजूर, नक्शे पास करवाने में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार : CM भगवंत मान

चंडीगढ़, (PNL) : शहरी विकास और औद्योगिकीकरण को गति देने के लिए जनहित में बड़ा फैसला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!