Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के बेटे और गनमैनों पर पीयू के छात्र को किडनैप करने का प्रयास, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा और रंधावा के दो गनमैन पर मोहाली निवासी एक युवक नरवीर सिंह से मारपीट करने और अपहरण के आरोप लगे हैं। मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। नरवीर पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है।

चंडीगढ़ में नरवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह सेक्टर 17 के एक निजी होटल में बुधवार रात को तीन दोस्तों के साथ डिनर पर गया था| इसी दौरान वहां पर उदयवीर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ आया हुआ था। होटल के शौचालय में उदयवीर और उसके बीच बहस हो गई। इसके बाद उदयवीर ने उस पर हमले का प्रयास किया

। उसने भी अपना बचाव किया। इसके बाद उदयवीर ने अपने गनमैन बुला लिए। उदयवीर पर आरोप है कि उसने गनमैन और पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर हाथापाई की। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी में उसका अपहरण करने का प्रयास किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!