Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब की राजनीति में कुलचा विवाद गर्माया, कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने बिक्रम मजीठिया को किया चैलेंज, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में कुलचा खाने का विवाद पूरी तरह से गर्मा गया है। कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कुलचा विवाद पर बिक्रम मजीठिया को बड़ा चैलेंज किया हैं। मीत हेयर ने कहा कि मजीठिया साबित करें कि हमने होटल में बैठकर कुलचा खाया है। अगर साबित हो गया तो..  राजनीति छोड़ दूंगा। यही नहीं मीत हेयर ने मजीठिया से इस आरोप के लिए माफी मांगने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि मजीठिया ओछी राजनीति कर रहे हैं, कुलचा खाने की मनगढ़त कहानी बनाई गई है।

गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया द्वारा पंजाब कैबिनेट के 3 मंत्रियों पर होटल में कुलचा खाने को लेकर आरोप लगाया था। मजीठिया ने कहा था कि 14 सितंबर को तीनों कैबिनेट मंत्री गुरमीत मीत हेयर, अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा ने अमृतसर में छोले कुलचे खाने गए थी भीड़ अधिक होने के चलते तीनों ने सामने एक होटल के कमरे को खुलवा कर छोले कुलचे खाए थे। होटल मुलाजिम द्वारा कमरे का बिल मांगने पर इन कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी पावर दिखाई, फिर उन्होंने 5500 रुपए बिल जमा करवाया। उक्त घटना 14 सितंबर की बताई जा रही है।

ये भी बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद होटल मालिक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एक्साइज व फूड डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद होटल मालिक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने होटल मालिक के हक में स्टे आर्डर जारी कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!