Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. सुरजीत पातर, सीएम भगवंत मान ने दिया अर्थी को कंधा, सरकार शुरू करेगी पातर अवार्ड, देखें तस्वीरें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार पदमश्री डॉ. सुरजीत पातर आखिर आज (सोमवार) को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।

इस मौके पर पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान काफी भावुक हो गए। वह खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू आ गए। पातर साहब अमर रहे व पंजाबी मां बोली का रखवाला अमर रहे नारे लोगों ने लगाए। इस मौके समेत कई नेता, विधायक, नामी साहित्यकार, कलाकार, प्रोफेसर व मीडिया से संबंधित उन्हें श्रद्वाजंलि देने पहुंचे।

इससे पहले उनके घर से मॉडल टाऊन स्थित श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। सीएम भगवंत मान ने भी वहां पहुंचकर अर्थी को कंधा दिया है। इस मौके माहौल काफी गमगीन था। सुरजीत पातर का दो दिन पहले देहांत हो गया था। लेकिन उनका बेटा विदेश में था। ऐसे में बेटे के आने के बाद आज संस्कार किया जाना था।

पातर अवार्ड शुरू करेंगे, एक लाख का रहेगा इनाम

पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर की याद में हर साल पातर अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड उभरते हुए कवियों को दिया जाएगा। अवार्ड 8वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन स्तर तक का होगा।

पातर अवार्ड के विजेता को हर साल 1 लाख रुपए व यादगारी चिन्ह भेंट किया जाएगा। भाषा विभाग की तरफ से इस अवार्ड की अगुआई की जाएगी। वहीं, सीएम ने कहा कि जो भी मांग पत्र डॉ. पातर के साथियों ने दिए है। उसे पूरा किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!