Saturday , July 11 2026
Breaking News

जालंधर लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने भरा नामांकन, हरपाल चीमा और बलकार सिंह रहे साथ, पढ़ें PNL पर टीनू का राजनीतिक सफर

संदीप साही, जालंधर (PNL) : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने जालंधर लोकसभा सीट से आज अपना नामांकन भर दिया है। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा व अन्य लीडरशिप मौजूद थी। पवन टीनू दलित नेता हैं। सबसे पहले उन्होंने बहुजन समाज पार्टी में लंबा समय काम किया। 2010-11 में वह बसपा को छोड़कर सत्ताधारी पार्टी अकाली दल में आ गए थे। 2012 के चुनावों में आदमपुर हलका एससी हो गया था। तब वहां से सरबजीत सिंह मक्कड़ विधायक थे, जिन्हें पार्टी ने कपूरथला भेज दिया। आदमपुर की टिकट अकाली दल ने टीनू को दे दी। टीनू 48,171 वोट हासिल करके जीत गए और सरकार भी दोबारा अकाली दल की बन गई। उन्होंने कांग्रेस के सतनाम कैंथ को हराया था। कैंथ को 28,865 वोट पड़े थे।

उसके बाद 2017 के चुनावों में पार्टी ने फिर से टीनू को आदमपुर से चुनाव लड़ाया। तब अकाली दल तो सत्ता में नहीं आई, लेकिन टीनू फिर से जीत गए। तब टीनू ने 45229 वोटें हासिल करके जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस के मोहिंदर सिंह केपी 37530 वोटें ही हासिल कर पाए। इससे पहले पवन टीनू ने 2014 में भी जालंधर लोकसभा सीट से अकाली दल की तरफ से चुनाव लड़ा था। तब कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी जीत गए थे। चौधरी ने 3,80,479 वोट प्राप्त किए थे जबकि टीनू ने 3,09,498 वोटें हासिल की थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!