Wednesday , August 19 2026
Breaking News

नगर निगम कमिश्नर IAS ओजस्वी ने संभाला चार्ज:बोले- सिर्फ रेंक में नहीं नंबर-1, सोच में भी अब नंबर वन होगा लुधियाना

लुधियाना   , (PNL) :  लुधियाना नगर निगम के नए कमिश्नर ओजस्वी ने आज चार्ज संभाल लिया है। वह 2020 बैच के आईएएस अधिकारी है। ओजस्वी इससे पहले ग्लाडा में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें स्थानीय सरकार विभाग के तहत लुधियाना नगर निगम की यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बातचीत करते हुए ओजस्वी ने कहा कि मैं सरकार का भी धन्यवाद करना चाहूंगा। लुधियाना एक बहुत बड़ा शहर है और उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। स्थानीय सरकार के माध्यम से अब मुझे यहां काम करने का अवसर मिला है, जिसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।

आज अपनी टीम से करेंगे मुलाकात

उन्होंने कहा कि निगम में जो भी नागरिक सेवाएं लेने आएगा, उसे बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। लुधियाना को सिर्फ रैंक-1 में लाना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि सोच के स्तर पर भी इसे नंबर वन बनाना है। आज वे अपनी टीम से भी मुलाकात करेंगे। उनका मुख्य फोकस शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर रहेगा।

अधूरे कार्य प्राथमिकता के आधार पर होंगे पूरे

शहर के लोगों को कैसा निगम प्रशासन चाहिए, इस पर भी मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक परीक्षा की तरह है, लेकिन वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। ग्लाडा के कुछ क्षेत्र जो अब सिटी एरिया में शामिल हैं, वहां के कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। सभी लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

कार्य विश्वास के आधार पर आगे बढ़ते हैं

नगर निगम की वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। उनका उद्देश्य एक स्वस्थ (हेल्दी) निगम व्यवस्था बनाना है। सभी कार्य विश्वास के आधार पर आगे बढ़ते हैं और लोगों का भरोसा जीतना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम एक स्थानीय सरकार है और इसका अपना बजट होता है। मानसून को लेकर भी बड़ी चुनौती है। बुड्ढा दरिया के प्रदूषण और प्रवाह को नियंत्रित करना भी एक महत्वपूर्ण चुनौती होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!