दुखद खबर : जालंधर में आप विधायक के पति का निधन, देर रात आया था हार्टअटैक, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
May 31, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। हलका नकोदर से विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शरणजीत सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे, जब बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आज शाम पांच बजे नकोदर में उनका संस्कार किया जाएगा।शरणजीत सिंह मान की मौत के बाद नकोदर सहित पंजाब के विभिन्न आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ उठी।