Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में पुलिस ने पकड़ी 15 पेटी चुनावी शराब, कांग्रेसी नेता ने करवाई थी सरपंच की गाड़ी में लोड, पुलिस ने किया केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। नकोदर में पुलिस ने 15 पेटी चुनावी शराब बरामद की है। थाना नूरमहल की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान दलजिंदर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी लिद्दड़ां गांव, नकोदर सदर के रूप में हुई है। ये एफआईआर एक्साइज विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर साहिल रंगा के बयानों पर दर्ज किया गया है।

नकोदर हलके में तैनात इंस्पेक्टर साहिल रंगा ने कहा-उन्हें एसडीएम ऑफिस से सूचना दी गई कि नूरमहल के गांव संघा जागीर के पास एक गाड़ी में शराब लोड की जा रही है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सूचना के आधार पर तुरंत टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।

पुलिस ने नकोदर में स्थित एक घर पर रेड की और घर के बाथरूम से शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से आरोपी दलजिंदर सिंह को उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। कुल 15 पेटी शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बरामद की गई शराब के बारे में दलजिंदर से पूछताछ भी की, मगर कुछ नहीं पता चला और ना ही उसके पास से कोई परमिट बरामद किया गया।

बता दें कि वायरल हुई वीडियो में नकोदर हलके के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी नजर आ रहे हैं। हालांकि ये शराब वही है जो कांग्रेसी नेता पास खड़े होकर लोड करवा रहे थे या कोई और, इस बारे अभी पुलिस ने साफ नहीं किया है। गौर हो कि ये कांग्रेसी नेता पेशे से डाक्टर है और कई बार कांग्रेस की टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!