Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट में दो घंटे तक चले सियासी ड्रामे में शीतल अंगुराल ने क्यों नहीं सुनाई रिकार्डिंग? मीडिया और बीजेपी भी हुई गुमराह, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर वेस्ट का चुनाव इस बार ड्रामेबाजी का अखाड़ा बन गया है। अकाली दल की कैंडिडेट के बाद आज बीजेपी के कैंडिडेट शीतल अंगुराल ने पूरे 2 घंटे जालंधर की सड़क जाम करके फुल ऑन ड्रामा किया. ड्रामेबाजी में शीतल के आंसू भी निकले, लोगों का सहानुभूति बटोरने के लिए परिवार को भी साथ लाया गया, बेटी की क़सम भी खाई गई और पत्नी की दुहाई भी दी।

ऐसा कोई पेंतरा नहीं था जो शीतल ने आज की सभा में इस्तेमाल नहीं किया, जालंधर की जनता 2 घंटे तक सिर्फ यही इंतजार करती रही कि कब शीतल अंगुराल कोई सबूत पेश करेंगे। एक पेन ड्राइव को लेकर काफी देर तक खूब ड्रामेबाजी की गई, मीडिया के 50 से 60 बार रोकने और पूछने के बाद भी शीतल यह नहीं बता पाए की पेन ड्राइव में क्या है।

लोगों की माने तो शीतल अंगुराल का यह पुराना तरीका है, बिना मुद्दे के तमाशा करना उन्हें काफी अच्छा आता है और उसमें उनकी काफी अच्छी महारत है और चुनाव के आखिरी दौर में जब वह रेस से बिल्कुल बाहर हो चुके थे, एक बार फिर उनका यह तमाशा उनके लिए कारगर साबित हुआ, लोगों की खूब तालियां बटोरी, साथी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए.

बीजेपी के बड़े-बड़े नेता उनके सहयोग में तो आए थे, लेकिन शीतल अंगूरल के बदलते रंगों को देखकर एक बार फिर वह मायूस होकर, अपना चेहरा छुपाते हुए रैली में से निकल गए, उनकी शर्मिंदगी का कारण यह था कि शीतल फिर एक बार अपनी बात से पलट गए और कोई सबूत जनतक नहीं किया.

वहां पहुंचे लोगों से जब शीतल के बारे में बात की तो वो शीतल से काफी मायूस दिखाई दिए, लोगों का कहना था की राजनीति हमलो तक का सही था, लेकिन परिवार की बहू बेटियों को इस तरह स्टेज पर लाकर तमाशा करना, पंजाबियत को शर्मसार करता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!