Tuesday , September 29 2026
Breaking News

अमृतपाल सिंह ने ली सांसद के रूप में शपथ, पंजाब के खडूर साहिब से जीते थे, विशेष विमान के जरिए पहुंचे दिल्ली, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने आज सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. हालांकि इसका कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया है। अब अमृतपाल को परिवार से मुलाकात के लिए सेफ हाउस लाया गया है। जहां पिता और चाचा से मुलाकात हो रही है।

पंजाब के खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने वाले सिंह को शपथ ग्रहण के लिए चार दिन की पैरोल दी गई है. पंजाब पुलिस की आठ सदस्यीयों की टीम एक विशेष विमान के जरिए उन्हें आज दिल्ली लेकर पहुंची. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों से हराया था.

शपथ ग्रहण के बाद अमृतपाल को सेफ हाउस ले जाया जाएगा. वहीं 4 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद उन्हें वापस असम जेल जाना होगा. अमृतसर को पैरोल कुछ शर्तों के साथ दी गई है. निर्धारित शर्तों के अनुसार, दिल्ली में रहने के दौरान वो, उनके रिश्तेदार या परिवार के सदस्य मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे.

बता दें सिंह को पिछले साल 23 अप्रैल को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था. सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख है. वह अपने नौ सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद है. वहीं सांसद बनने के बाद अमृतपाल सिंह को कौन-कौन सी सुविधा मिलने वाली है, आइए जानते हैं.
कितनी होगी वेतन

एक सांसद को प्रति महीने 1,00,000 रुपये वेतन के तौर पर मिलते हैं. यानी सांसद बनने के बाद अब हर महीने वेतन के तौर पर अमृतपाल को 1,00,000 रुपये मिलने वाले हैं.
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता

सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में प्रति महीने 70,000 रुपये मिलते हैं, जो उनको निर्वाचन क्षेत्र में कार्यालय और मतदाताओं से जुड़ने से संबंधित खर्चों के तौर पर मिलते हैं.
कार्यालय का खर्चा

कार्यालय पर होने वाला खर्च भी सासंद को दिया जाता है जो कि 60,000 रुपये प्रति महीना है. इस राशि में स्टेशनरी, दूरसंचार, कार्यालय में रखे गए कर्मचारियों की वेतन और आदि खर्च शामिल होते हैं.
दैनिक भत्ता

संसदीय सत्रों और समिति की बैठकों के दौरान सांसदों को राजधानी आना पड़ता है. इस दौरान रहने, खाने और अन्य खर्चों के लिए उन्हें 2,000 रुपये का दैनिक भत्ता दिया जाता है.
यात्रा का भत्ता

सांसदों को अपने और अपने परिवार के लिए प्रति वर्ष 34 निःशुल्क घरेलू हवाई यात्रा की सुविधा भी मिलती है. निःशुल्क प्रथम श्रेणी की रेल यात्रा भी सांसद कर सकता है. इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र में सड़क मार्ग से यात्रा करने पर जो खर्चा आता है वो भी सांसद को दिया जाता है.
आवास भत्ता

वैसे तो हर सांसद को उनके 5 साल के कार्यकाल के दौरान प्रमुख क्षेत्र में आवास दिया जाता है. जिसके लिए उनसे कोई राशि नहीं ली जाती है. वरिष्ठता के आधार पर, उन्हें बंगले या फ्लैट के कमरे दिए जाते हैं. जो लोग आधिकारिक आवास का उपयोग नहीं करते हैं. उन्हें प्रति महीने 2,00,000 रुपये आवास भत्ते के रुप में दिए जाते हैं.
मेडिकल सुविधा

सांसद और उनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाती है. केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत ये निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलती है. इसमें सरकारी अस्पतालों और योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ निजी अस्पतालों में फ्री का इलाज शामिल होता है.

फ्री में फोन, इंटरनेट, बिजली और पानी

सांसदों को सालाना 1,50,000 रुपये तक मुफ्त कॉल की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा आवास और कार्यालयों में मुफ्त हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी मिलता है. सांसदों को प्रतिवर्ष 50,000 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 4,000 किलोलीटर तक मुफ्त पानी भी दिया जाता है.
पेंशन

संसद में कार्यकाल पूरा करने के बाद हर सांसद को 25,000 रुपये प्रति महीना पेंशन मिलती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!