Monday , March 2 2026
Breaking News

जालंधर : रेड करने गई पुलिस पर तस्करों ने चलाई गोलियां, जवाब में पुलिस ने भी किए फायर, एक तस्कर के लगी गोली, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। शाहकोट के पास नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची पहुंची पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। इस पर देहात पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों से पता चला है कि इस दौरान एक तस्कर को गोली लगी है।

जालंधर देहात पुलिस उच्च अधिकारी क्राइम सीन पर मूव हो गए हैं। सूत्रों से पता चला है कि ये एनकाउंटर शाम गुरुवार को दोपहर किया गया। आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर चलती कार से फायरिंग करने शुरू कर दी थी। जालंधर देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। जख्मी हुए आरोपी की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप मे हुई है।

2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 पिस्टल बरामद

सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने आरोपियों का का काफी दूर तक पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया है। देहात पुलिस ने क्राइम सीन से कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन से दो पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। जख्मी हुए आरोपियों आरोपी को पुलिस गारद में इलाज के लिए ले जाया गया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा- मामले में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका और इजराइल क्यों कर रहे ईरान से युद्ध? ये है जंग की बड़ी वजह, जानें एक क्लिक पर सबकुछ

न्यूज डेस्क, (PNL) : इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!