Wednesday , July 29 2026
Breaking News

वुमेन डे पर लुधियाना से फिरोजपुर कैंट तक चलने वाली ट्रेन में लोको पायलट से लेकर मैनेजर तक सभी महिलाओं के जिम्मे, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को था। इस अवसर पर शुक्रवार को फिरोजपुर मंडल के एक रेलवे स्टेशन तथा एक रेलगाड़ी का संचालन पूर्णतया महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया।

फिरोजशाह रेलवे स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों द्वारा सभी जिम्मेदारियां संभाली गई। फिरोजशाह रेलवे स्टेशन का संचालन महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया। फिरोजशाह रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की ड्यूटी शालू तथा पॉइंट्समैन की ड्यूटी रश्मि ने निभाई।

महिला रेलकर्मियों के जिम्‍मे रहा परिचालन

लुधियाना से फिरोजपुर कैंट के बीच चली स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04997 का परिचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों के जिम्मे रहा। लोकोपायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की भूमिका में महिला रेलकर्मी थी। सुरक्षा दल और चेकिंग स्टाफ में भी सिर्फ महिला रेलकर्मी ही शामिल थी।

ट्रेन मैनेजर मिस योगेंद्रा शेखावत के हरी झंडी दिखाते ही लोको पायलट भूपिंदर कौर और सहायक लोको पायलट अंजली कश्यप लुधियाना स्टेशन से स्पेशल रेलगाड़ी लेकर फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना हुई। रेलगाड़ी में यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल की महिला जवानों अन्नू एवं सीमा द्वारा निभाई गई जबकि टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी सीआईटी मिस पूनम, टीटीआई रानी और परमजीत कौर ने निभाई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राहुल गांधी की पंजाब रैलियों से पहले संगठन को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, 10 दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर …

डिफेंडर खराब होने के दावे पर घिरे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर …

जालंधर DC दफ्तर के जूनियर असिस्टेंट विवेक सोनी का निधन, सैर के दौरान आया हार्ट अटैक

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के …

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!