Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर : आप विधायक रमन अरोड़ा ने विधानसभा में उठाया ये मुद्दा, अरोड़ा खत्री समाज में खुशी की लहर, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने विधानसभा में ऐसा मुद्दा उठाया कि अरोड़ा खत्री समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।विधानसभा में रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में अरोड़ा खत्री समाज की करीब 30 फीसदी आबादी है। ज्यादातर लोग कारोबार करते हैं, जो सरकार को टैक्स देते हैं। लेकिन समाज में कई ऐसे लोग भी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर समाज के लोगों के लिए धर्मशाला बनाई जाए।

विधायक रमन अरोड़ा के इस प्रस्ताव को लेकर अरोड़ा खत्री महासभा ने धन्यवाद किया है। अरोड़ा खत्रा महासभा जालंधर के प्रधान राज कुमार मदान ने कहा है कि आज अरोड़ा खत्री महासभा के लिए बड़ा ही सुनहरा दिन है। पिछले 70 साल से किसी भी राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि ने अरोड़ा खत्री महासभा से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए।

राज कुमार मदान ने कहा है कि ये पहली बार है कि विधानसभा में अरोड़ा खत्री समाज से जुड़े मुद्दे रखे गए हैं। इसके लिए विधायक रमन अरोड़ा बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा लगातार अरोड़ा खत्री समाज के हित के लिए काम कर रहे हैं।

वहीं, अरोड़ा खत्री महासभा के प्रदेश प्रधान राकेश अरोड़ा, चेयरमैन मुनीष बजाज, युवा अरोड़ा खत्री महासभा के अर्जुन वोहरा ने कहा है कि अरोड़ा खत्री महासभा के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा ने समाज के लिए सबसे बेहतर काम किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!