Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में SIR के लिए 25 जून से अभियान:चुनाव अधिकारी ने NRI प्रॉपर्टी को लेकर अफवाहों को किया खारिज, शुद्ध वोटर लिस्ट लक्ष्य

जालंधर  , (PNL) : पंजाब में आगामी 25 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके तहत राज्य के 2 करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाताओं की जांच की जाएगी। इसी सिलसिले में जालंधर के एपीजे कॉलेज में चुनाव कर्मियों के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया।

इस दौरान चुनाव पंजीकरण अधिकारी बलविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर पारदर्शी वोटर लिस्ट तैयार करना है। इसके साथ ही उन्होंने एनआरआई की प्रॉपर्टी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया का संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है।

पात्र वंचित न रहें, कोई फर्जी वोटर सूची में न रहे

चुनाव पंजीकरण अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब में 25 जून से इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि साल 2003 को बेस मानते हुए कोई भी पात्र मतदाता वोट से वंचित न रह जाए। फर्जी, डबल और मृत मतदाताओं के नाम हटाना है। इसमें पंजाब के करीब 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार 160 मतदाताओं के रिकॉर्ड की गहन जांच की जाएगी। 1 अक्तूबर को राज्य की फाइनल वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) जारी कर दी जाएगी।

डबल फॉर्म भरना होगा जरूरी

ईआरओ बलविंदर सिंह ने कहा कि 25 जून से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर एनरोलमेंट फॉर्म भेजेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस ‘डबल फॉर्म’ को सही-सही भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं, ताकि वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से शुरू हो सके।

NRI वोटर्स को लेकर स्थिति साफ की

प्रवासी भारतीयों के वोटिंग अधिकार पर बात करते हुए ईआरओ ने साफ किया कि अगर कोई एनआरआई भारत का नागरिक है (यानी उसके पास भारतीय पासपोर्ट है), तो उसे वोट देने का पूरा अधिकार है। लेकिन, यदि किसी व्यक्ति ने दूसरे देश की नागरिकता ले ली है और उसके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है, तो उसे भारत में वोटिंग का अधिकार नहीं दिया जा सकता।

प्रॉपर्टी को लेकर न फैलाएं अफवाह

बलविंदर सिंह ने एनआरआई की संपत्ति को लेकर चल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की इस पुनरीक्षण प्रक्रिया का एनआरआई की प्रॉपर्टी के साथ दूर-दूर तक कोई लिंक नहीं है। यह पूरी तरह से केवल वोटर सूची से संबंधित मामला है। इसलिए सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर किसी भी तरह की गलत अफवाह न फैलाई जाए।

प्रवासी मजदूरों और बाहरी राज्यों के लोगों के लिए नियम

दूसरे राज्यों से आकर पंजाब में रह रहे लोगों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई। अधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास पंजाब और उसके मूल राज्य (दोनों जगह) का वोटर कार्ड है, तो नियमों के मुताबिक केवल एक ही जगह का वोटर कार्ड मान्य होगा। दो जगहों पर वोट रखना कानूनी रूप से गलत है।

भ्रम होने पर अधिकारियों से करें संपर्क

उन्होंने जनता से अपील की कि अगर किसी भी नागरिक को इस प्रक्रिया को लेकर कोई भ्रम या शंका है, तो वे सीधे अपने इलाके के बीएलओ, ईआरओ या एसडीएम कार्यालय से संपर्क कर सही और आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अफवाहों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।

86 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी

ट्रेनिंग के दौरान मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों ने बताया कि इस बड़े अभियान को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अब तक जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 86 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है, और बाकी बचे काम को भी समय रहते निपटा लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!