Thursday , September 11 2025
Breaking News

जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार, इस केस में थे वांटेड

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर कैंट से इस समय की बड़ी खबर है। रामामंडी के रोहित कत्ल केस में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने के लिए जमशेर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें एक बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहित हत्याकांड के दो आरोपी जमशेर घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ा तो आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

देश में किसानों को सबसे अधिक मुआवजा देने वाला राज्य बना पंजाब, CM भगवंत मान ने लिया था बड़ा फैसला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में बाढ़ ने किसानों की मेहनत और ख्वाबों को डुबो दिया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!