Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर में पकड़ा गया फर्जी पत्रकारों का गिरोह, कॉलोनाइजरों को करते थे ब्लैकमेल, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस ने QR कोड भेजकर पैसे मांगने वाले फर्जी पत्रकारों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

थाना रामामंडी पुलिस ने सनी महेंद्रू, अजय निवासी अली मोहल्ला, मिस्टी निवासी भार्गव कैंप, मनप्रीत निवासी अवतार नगर और अन्य दो के खिलाफ IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आज सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार, ढिलवां निवासी कॉलोनाइजर को डरा-धमकाकर सभी आरोपी जालंधर-आदमपुर हाईवे पर पैसे लेने के लिए गए थे। आरोपियों ने पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने किसी तरह फर्जी पत्रकारों को 30 हजार रुपए दे भी दिए थे। मगर, आरोपियों का पेट इतने से नहीं भरा तो, उन्होंने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया गया था।

घर के निर्माण को अवैध बताकर मांगे थे पैसे

ढिलवां निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर का निर्माण कर रहा था। इस दौरान फर्जी पत्रकारों ने पीड़ित के घर की फोटो खींच ली और इसकी शिकायत नगर निगम जालंधर को देकर कार्रवाई करने की धमकी थी। पीड़ित इतना जानकार नहीं था, जिसके चलते आरोपियों ने पहले पीड़ित से 30 हजार रुपए डरा-धमकाकर ऐंठ लिए।

QR कोड भेजकर ट्रांसफर करवाए पैसे

अमरजीत ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पेटीएम अकाउंट में उसने QR कोड के जरिए करीब 30 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। मगर, आरोपियों ने दोबारा उसे तंग करना शुरू कर दिया था। इसे लेकर पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी और पैसे देने के लिए आरोपियों को बुला लिया। जब वह पैसे लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पीड़ित ने मौके पर एक वीडियो भी बनाया। जिसमें पुलिस आरोपियों के नाम नंबर नोट कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Garhshankar में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!