Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में पिस्तौल दिखाकर ट्रैवल एजेंट ने महिला के साथ किया रेप, अपनी ही शादी का कार्ड देने आया था आरोपी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पटियाला के नाभा से जालंधर में अपनी शादी का कार्ड देने आए ट्रैवल एजेंट ने पिस्तौल दिखाकर महिला के साथ रेप कर दिया। महिला ने 4 जनवरी को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। इसके बाद महिला थाने की जांच अफसर ने विवाहिता के बयान दर्ज किए हैं। जांच के बाद आरोपी ट्रैवल एजेंट गुरसिमरन सिंह खैहरा निवासी राजगढ़, नाभा (पटियाला) के खिलाफ महिला थाने में धारा 376, 354 और 511 के तहत केस दर्ज कर लिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से अनबन के चलते अलग रह रही है। किसी जानकार के जरिए वह इमिग्रेशन कंपनी के मालिक गुरसिमरन सिंह खैहरा से मिली थी। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों का आपस में अक्सर मिलना होता था। उसे गुरसिमरन सिंह से बातचीत में पता चला कि उसका किसी अन्य लड़की के साथ रिश्ता हुआ है। वह शादी का कार्ड देने के लिए उसके फ्लैट में आया था। फ्लैट में पीड़ित महिला की ढाई साल की बच्ची और नौकरानी भी थी।

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे अकेले में बात करना चाहता है। वह उसे स्टडी रूम में ले गया। जब वह दोनों स्टडी रूम में थे तो आरोपी ने उसके साथ बातचीत करते हुए गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने डराने के लिए अपना लाइसेंसी पिस्तौल निकाल लिया। इसके बाद धमका कर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!